फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बगल में गड्ढे में कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी वृंदा ठाकुर (40) ने घर के बगल में स्थित गड्ढे में कूद कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिवार वालों को सोमवार की सुबह हुई तो गड्ढे में जेसीबी से खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। दूूसरे दिन उसका शव पानी के ऊपर उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भरतपुर निवासी वृंदा ठाकुर धर्मपुरा गांव में सैलून चलाता था। प्रत्येक दिन की तरह रविवार की देर शाम नशे की हालत में घर पहुंचा, जहां कुछ विवाद हो गया। चर्चा है इसके बाद वह चुपचाप घर से निकल गया और घर के बगल में स्थित पानी से भरे गड्ढे में कूद गया। घर वाले समझे की बगल में कहीं होंगे। सोमवार की सुबह दस बजे तक घर नहीं पहुंचा तो शंका के आधार पर गड्ढे में पुलिस और ग्रामीणों के साथ जेसीबी मशीन की मदद से खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
मंगलवार की सुबह गड्ढे के पानी में उसका शव उतराया मिला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि उसके भाई खीर मोहन की भी करंट से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें