लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के तिवारी घाट बहुआरा पर शुक्रवार के दोपहर गंगा स्नान कर रहा धतुरी टोला निवासी एक युवक डूबा गया। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व दोकटी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के करीब दस बजे धतुरी टोला निवासी अंजनी मिश्र (23) पुत्र जय प्रकाश मिश्र तिवारी घाट दुर्गा मंदिर बहुआरा पर स्नान करने नदी में उतरा। नहाते समय गहरे पानी मे चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शोभित सिंह को दी। शोभित सिंह ने दोकटी पुलिस को खबर कर स्वयं घाट पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों के माध्यम से शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। युवक भूरे रंग का टी शर्ट व नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। लोगों के पहचान में नहीं आ रहा है। दोकटी थाने के एस ई कुमार वरुण ने शव को पंचनामा कराकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।।