फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बैठक कर किया 21 सूत्रीय मांग पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शाखा बलिया के संयुक्त कार्य समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को अध्यापक भवन में हुई। 21 सूत्रीय मांग पत्र पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक मंडलीय पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। साथ ही प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए बिंदुओं और 21 सूत्रीय मांगों को पूर्ण जायज मानते हुए शासन से पूरा कराने के लिए चर्चा किया। विद्यालयों के संविलयन व्यवस्था को निरस्त कर सभी प्रधानाध्यापकों के पद पर बहाल किया जाए। किसी भी कंप्यूटर फीडिंग के लिए किसी विद्यालय अथवा शिक्षक को जिम्मेदार न ठहराया जाए। डाटा फीडिंग के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र पर व्यवस्था की जाए।
बैठक में आनलाइन व्यवस्था को टेबलेट, मोबाइल, लैपटाप दिए जाने तक स्थगित किया जाए। परिवार कल्याण भत्ता, नगर प्रतिकार भत्ता और महंगाई भत्ता बहाल किया जाए। उप्र में शिक्षा सेवा प्राधिकरण विधेयक 2021 को वापस लिया जाए। मृतक शिक्षकों के परिजनों को शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाए। बैठक में संयोजक जितेंद्र सिंह, अजय मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्ता, तेजप्रताप सिंह, अजय सिंह, सुशील कुमार, सुनील सिंह, अजीत पांडेय, ओमप्रकाश, उदय नारायण, संजय दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें