बलिया। सामाजिक संगठन आवाज-ए-हिंद के बैनर तले सोमवार को शुरू हुआ धरना मंगलवार को भी जारी रहा। परिखरा, तिखमपुर व हरपुर गांवों के लोग मिड्ढी से पार्क इन होटल तक नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं। धरना का नेतृत्व आवाज-ए-हिंद के संस्थापक सुशांत राज भारत कर रहे हैं।
मंगलवार को धरना के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि अभी तक किसी अधिकारी ने यह भी जानने का प्रयास नहीं किया है कि आखिर हमारी मांग क्या है। मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक नाला निर्माण नहीं होगा हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। प्रवीण सिंह ने कहा कि पूरा क्षेत्र जलमग्न है, जनता परेशान है, लेकिन न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारी। धरने को पूर्व मंत्री नारद राय, यूपीएमएसआरए के प्रदेश के नेता रघुवंश उपाध्याय, सीपीआईएम के रामकृष्ण तथा विभिन्न संगठनों के लोगों ने समर्थन दिया है। इस मौके पर संतोष सिंह, राजेश सिंह, अनील सिंह, कप्पू तिवारी, प्रसिद्ध नारायण सिंह, विवेक सिंह, अवनीश यादव, महेश सिंह, केएन सिंह, अनूप कुमार सिंह, अनुग्रह सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र कुमार शुक्ल, आनंद विक्रम सिंह, प्रशांत पांडेय, विशाल सिंह, नितेश यादव, शिवानंद सिंह, जगन्नाथ सिंह, सतीश कुमार सिंह, अजय राय, गौरीशंकर सिंह, भगवान पांडेय, राज नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामअवतार मिश्रा, सदन सिंह, राजीव सिंह, विमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।