नगर के एनसीसी तिराहा-मिड्ढी चौराहा तक बनी सड़क का उखड़ने लगी गिट्टिया।संवाद
बलिया। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के मिड्ढी से एनसीसी तिराहे तक सीवर की मरम्मत के लिए खोदी सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। पिचिंग के बाद दो दिन में ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।
शासन का नियम है कि पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत कार्यदायी संस्था करेगी। लगभग दो साल से इस सड़क पर जल निगम शहरी की तरफ से सीवरेज का कार्य चल रहा है। मिड्ढी से कोतवाली तक का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क पर गिट्टी डालकर पिचिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन पिचिंग कार्य भी ऐसा हो रहा है कि मरम्मत के साथ ही गिट्टियां उखड़ रही हैं।
सभासद अशोक सिंह, गोली राय, विकास कुमार आदि ने कहा कि दो साल से सड़क बेकार हो गई है। अब कार्यदायी संस्था जैसे-तैसे बना रही है।
अमृत योजना फेज-2 के तहत शासन से सीवरेज मरम्मत के लिए 68 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे पाइप लाइन की मरम्मत व सड़क मरम्मत का कार्य है कराना है।