फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बंद कीं कल्याणकारी योजनाएं

Wed, 21 Jan 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बुधवार को फेफना जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने 207 नि:शक्तजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किया। साथ ही प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।

इस दौरान 117 ट्राइसिकिल, 52 बैसाखी, 11 नेत्रहीनों की छड़ी, 12 व्हील चेयर, 15 सामान्य छड़ी वितरण की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि मोदी के सबका साथ सबका विकास मंत्र के तहत बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं।

उसी के तहत यह शिविर लगाया गया है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पैसा न होने का रोना रोते हुए शादी अनुदान, छात्रवृत्ति समेत कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है
विज्ञापन


, जो आमजन को लाभान्वित करती थीं। कहा कि सत्ताधारी लोगों के इशारे पर  प्रशासन उनकी हत्या करवाना चाहता है। अंत में लोगों से     भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने आह्वान किया।

इस मौके पर सूर्यनाथ यादव, दया दूबे, अरविंद गुप्ता, मुन्ना खरवार, कल्लू यादव, सोनू सिंह, विजय गुप्ता, छोटू पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र  यादव एवं संचालन नंदलाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें