फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार में गए पूर्व सभासद का पुत्र गंगा नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा गंगा घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने गया एक किशोर स्नान करके वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव निवासी सुदामा यादव के पौत्र का मुंडन संस्कार शुक्रवार को हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा गंगा घाट पर गया हुआ था। जिसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी व उनके रिश्तेदार पूर्व सभासद जितेन्द्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र नंदन भी पहुंचा था। जहां स्नान करते वक्त किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस मछुआरों के सहारे किशोर की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें