फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चितबड़ागांव थाने में 12 बजे तक नहीं पहंुचे एसओ, दो घंटे बाद लौटे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाधान दिवस पर चितबड़ागांव थाने में दो लोग फरियाद लेकर पहंुचे। दोपहर 12 बजे तक थाना प्रभारी की कुर्सी खाली रहने से फरियादी दो घंटे इंतजार के बाद लौट गए।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि इलाके में एक मामले की छानबीन के लिए गया था। थाने पहंुचने पर दोनों से फरियादियों से संपर्क किया गया है। मामले के निपटारे के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो राजकुमार कौशिक, लेखपाल रंजीत सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
जनपद के 22 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व व पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आने वाली फरियाद को सुना और निस्तारण किया। समाधान दिवस के दौरान 57 प्रार्थना आए। 15 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। बैरिया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर आठ मामले आए। एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह व सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी सिर्फ एक का निपटारा कर सके। शेष सात मामलों के समाधान के लिए टीम गठित कर मौके पर जाकर निपटारे के निर्देश दिए। सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। विशुनपुरा गांव निवासी चंद्रमा यादव ने शिकायत की कि उन्होंने बाजारे की खेती की थी। दबंग विपक्षी जबरन फसल काट ले गए।
विज्ञापन

किसान ने कहा कि थाना से लेकर तहसील का चक्कर लगा रहा हूंं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बैरिया कस्बा निवासी सकलदीप पासवान, श्याम बिहारी यादव, सोनबरसा निवासी संजीव मिश्रा, चाई छपरा निवासी राधिका यादव व निर्भय मिश्रा सोनबरसा ने भी भूमि विवाद के मामले के समाधान के लिए फरियाद लगाई। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि एक मामले का निस्तारण किया गया।
नरहीं थाने में कुल छह मामले आए। एक का निस्तारण किया जा सका। लक्ष्मणपुर गांव निवासी रामजी तिवारी ने बताया कि मेरी जमीन तेतारपुर मौजा में है। इसका पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। सात महीने से जमीन की पैमाइश के लिए थाने का चक्कर काट रहा हूं लेकिन पैमाइश नहीं हो रहा है। कैथवली गांव निवासी रघुबर बिंद ने बताया कि दो साल से जमीन के नामांतरण के लिए फरियाद कर रहा हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। नरहीं थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छह मामलों में से एक का निपटारा किया गया है। रसड़ा में नायब तहसीलदार उदय राज रतना एवं प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के सामने 12 लोग फरियाद लेकर पहंुचे। राजस्व के सात एवं पुलिस के पांच मामले थे। दो मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें