फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घुसी गाय को भगाने पर चरवाहों ने पिता-पुत्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के कठहीं गांव निवासी एक व्यक्ति को मिर्च के खेत से गाय को भगाना मंहगा पड़ गया। गाय वाले दर्जनभर लोगों ने मिलकर रविवार की देर शाम पिता व पुत्र पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। उधर, जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो दर्जनों की संख्या में अस्पताल पर पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय (50) पुत्र श्रीराम पांडेय तथा उनके लड़के दीप शंकर पांडेय (18) रविवार की शाम को कृपालपुर-पुरास मार्ग के पास मिर्च के खेत की निगरानी कर रहे थे। शाम को खेत में चरवाहों की गाय घुस गई थी। जिसको भगाने पर रवाहे से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद देरशाम चरवाहे के साथ करीब 10-12 की संख्या में लोग लाठी, डंडे व धारदार हथियार के साथ उनके खेत पर पहुंच गए और सुरेंद्र पांडेय और उनके लड़के दीपशंकर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुचाया। जहां सुरेंद्र की स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि सुरेन्द्र की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए रात से ही दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
तड़पता रहा घायल, चार घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
हल्दी। रविवार की देरशाम खेत पर हुई घटना के बाद ग्रामीण 108 व 102 पर फोन करने लगे ताकि पीडि़तों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। 108 पर फोन ही नहीं जा रहा था तो वहीं 102 पर फोन करने के करीब चार घंटे बाद सीएचसी रेवती से एम्बुलेंस सीएचसी सोनवानी पहुंची। जब कि सीएचसी सोनवानी पर 108 खड़ी थी। वहीं 102 पर फोन करने पर बार बार सिर्फ उनकी स्थिति व लोकेशन की जानकारी ली जा रही थी। लेकिन उनके द्वारा तत्काल सुविधा उपलब्ध नहीं कराने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें