फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आबादी से 35 मीटर रह गई सरयू नदी

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में उपजाऊ भूमि को काटती सरयू नदी की लहरे।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दियरांचल में सरयू नदी का कटान लगातार तेज होने से वशिष्ठनगर, गोपालनगर, गोपालनगर टाड़ी समेत सुरेमनपुर दियरांचल के कई गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। नदी की धारा तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वशिष्ठनगर और गोपालनगर में नदी की दूरी आबादी से महज 35 मीटर रह गई है। वहीं गोपालनगर टाड़ी में कटान की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कटान रोकने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो इस वर्ष गांव में भारी तबाही हो सकती है। उधर शिवाल मठिया गांव के सामने भी सरयू नदी लगातार उपजाऊ कृषि भूमि को अपने आगोश में ले रही है। चाईछपरा और अधिसीझुवा क्षेत्र में भी कटान से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों के कटने से लोगों की आजीविका पर संकट गहराने लगा है।
शिवाल के प्रधान परमात्मा गोंड, अर्जुन यादव, पूर्व प्रधान प्रमोद यादव, मानगढ़ के प्रधान बच्चा यादव, वशिष्ठनगर के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर कटान रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें