फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सांप से रातभर लड़ती रही काजल, सुबह थमीं सांसें

विज्ञापन
सहतवार कस्बा में सर्प से लड़ती जर्मन शेफर्ड काजल। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सहतवार (बलिया) । थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक पालतू जर्मन शेफर्ड ‘’काजल’’ ने मालिक के परिवार की रक्षा के लिए सांप से रात भर लड़ी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मरा घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पीयूष तिवारी का पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान एक सांप बाउंड्री में घुस आया। रखवाली कर रही जर्मन शेफर्ड ‘’काजल’’ ने सांप का सामना कर लिया। दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा।
आखिरकार काजल ने सांप को मार दिया। लेकिन इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे पशु चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पीयूष तिवारी ने बताया कि वह सिर्फ पालतू कुतिया नहीं, बल्कि परिवार की सदस्य थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी काजल दो बार सांपों को मारकर परिवार की जान बचा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें