दुर्जनपुर कांड के मामले में मृतक के परिजनों से बातचीत करते बसपा का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। गुंडों का राज्य कायम हो गया है। यही कारण है कि दुर्जनपुर में एसडीएम व सीओ के सामने ही जय प्रकाश पाल को सरेआम गोली मार दी गई। उक्त बातें बसपा के सदन के नेता लालजी वर्मा ने दुर्जनपुर गांव में मृतक जय प्रकाश पाल के दरवाजे पर कही। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने पीड़ित के घर पहुंचकर वास्तविकता जानने को कहा है।
हम लोगों ने पीड़ित के पुत्र से घटना की जानकारी ली। पीड़ित के साथ मिलकर पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। पीड़ितों की मांग पार्टी उठाएगी और हर सम्भव प्रयास करेगी कि अधिक से अधिक लाभ पीड़ितों को दिलाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. अशोक सिद्धार्थ, उमाशंकर सिंह, अम्बिका चौधरी, विनायक मौर्य, जगपति राम, विनोद राम दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।