फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध ने तोडे़ सारे रिकार्ड: मो. रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। प्रदेश की स्थिति बहुत भयावह हो चुकी है। अपराध अब सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। आम आदमी अपनी फरियाद लेकर किसके पास जाएं। जब अधिकारियों के सामने ही सरेआम गोलियों से लोगों को भून दिया जा रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने शुक्रवार की शाम क्षेत्र के पंदह गांव में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रावण राज कायम हो गया है। अब तो बड़े बड़े अधिकारियों का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधी बेलगाम है। एसडीएम, सीओ थाने की फोर्स के समक्ष अपराधी कई राउंड गोलियां चलाता है और प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बनकर दर्शक दीर्घा में बैठ कर तमाशा देखता है। हत्यारा हत्या करके प्रशासनिक अधिकारियों के सामने से निकल जाता है। पूरे प्रदेश में बेटियों के साथ अमानवीय कृत्य की बाढ़ आ गई है। समाजवादी पार्टी हमेशा से नौजवानों, किसानों, मजदूरों, और छात्रों के साथ खड़ी रही है और उनके उत्थान के लिए हमेशा काम करती रही है तथा भविष्य में करती रहेगी। इस दौरान भाजपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिनका पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने माला पहनाकर स्वागत किया। जन चौपाल को रामजी यादव, शिव जी त्यागी, रवि यादव, धनंजय सिंह, प्रेम प्रकाश राय, राहुल राय, अरविंद चौहान, संजय यादव, चंद्रजीत प्रजापति, डॉ सुनील प्रजापति, डॉ जयनाथ वर्मा, देव नारायण यादव, हृदय यादव, नमो नारायण सिंह, ब्रह्मानंद यादव, गणेश यादव, अतुलेश यादव, सुनील राय, रामजन्म गौड़, अनुज प्रसाद गौड़,घनश्याम गौड़, अरविंद गुप्ता, हीरामन यादव, विशाल प्रजापति, रोहित गौड़, विनोद राम, मल्लू यादव, निर्मल पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुरेंद्र राय एवं संचालन चंद्रमा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें