फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरी छत, मजदूर जख्मी

Sun, 06 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव में सांसद कोटे से बन रहे रैन बसेरा की छत ढलाई के दूसरे दिन रविवार की सुबह  भराभरा कर गिर गई। जिसके मलवे में दबकर एक मजदूर घायल हो गया। जिसे लोगों ने सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन



   मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने सीडीओ के बालाजी तथा एसडीएम को अवगत कराते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध  कार्रवाई की मांग की। साथ ही घायल हुए मजदूर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही।

बसपा के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी अपने सांसदी कोटे से लगभग पांच वर्ष पूर्व तीन लाख रुपये की लागत से रैन बसेरा बनाने की संस्तुति दी। जिसमें पहला किश्त दो लाख 25 हजार रुपये निर्गत होने के बाद चारों तरफ से दीवार भी खड़ी हो गई।
विज्ञापन


 चार साल बाद शनिवार की रात छत की ढलाई शुरू हुई। लेकिन अफसोस दूसरे दिन ही छत भराभर कर गिर गई।  जिसके मलवे में दबकर मजदूर भागिरथी (45) निवासी कोटवां घायल हो गया। ठेकेदार वीरेंद्र साईं ने बताया कि छत निर्माण का कार्य ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक छत का गिर जाना एक संयोग मात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें