फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

Sun, 06 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते रघुनाथपुर गांव के तालाब पर मछली मरवा रहे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के बेटे को रविवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि घायल राणा प्रताप यादव के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रविशंकर यादव प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका पुत्र राणा प्रताप यादव (22) रविवार को गांव के पोखरे पर मछली मरवा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक पोखरे पर पहुंचे और मछली मारने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इस पर बाइक सवारों और उसके बीच कहासुनी होने लगी। तभी बाइक सवारों में से एक ने राणा पर गोली चला दी जो उसके कंधे में लगी। राणा के गिरते ही हमलावर बाइक छोड़ कर भाग निकले। आसपास के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए।

राणा प्रताप ने कहा कि घटना चुनावी रंजिश में हुई है। गोली मारने की सूचना मिलते ही एएसपी केसी गोस्वामी बांसडीह सीओ लच्छीराम यादव और एसओ विनीत राय के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

 पीड़ित के भाई शशिकांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें