फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बुलेट में लगाई सरिया, दबकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बिगही तिराहे पर बुधवार की सुबह पुराने विवाद में कुछ अराजकतत्वों ने बीच सड़क पर चलती बुलेट के पहिये में सरिया लगा दिया। मौके पर बुलेट सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित बुलेट के नीचे दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई और किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के चाचा ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी दिव्यांशु तिवारी, सोना उर्फ छोटू तिवारी और गीलू बुलेट से बिगही से सोनवानी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कुछ युवक उन्हें पुराने विवाद को लेकर सड़क पर घेरने लगे। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे बुलेट सवारों को देख रास्ता रोक रहे युवकों ने उनके बुलेट के पहिए में सरिया डाल दिया। जिससे बुलेट अचानक सड़क पर घिसटती चली गयी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सामने से आ रहे बिगही निवासी जगदीश वर्मा (60) बुलेट की चपेट में आकर नीचे दब गये। वहीं पास से गुजर रही किशोरी सोनी तुरहा (14) निवासी बिगही भी बुलेट की चोट से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां जगदीश वर्मा की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। इस मामले में मृतक जगदीश के चाचा अरविंद कुमार मौर्य ने पुलिस को तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि उनके चाचा अज्ञात दो पहिया वाहन की जद में आने से घायल हो गए। जिसका जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा ने अज्ञात दो पहिया वाहन के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें