फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। बिहार प्रांत के बक्सर जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार दोपहर तक बक्सर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 होने से तटवर्ती 40 से अधिक गांव के लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। लोग इस बात से सशंकित हैं कि बक्सर के चलते कोरोना का असर इधर न आ जाए। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने भरौली गंगा पुल के साथ ही गंगा तट के विभिन्न घाटों को सील कर दिया है। ऐसे में जब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो जिला प्रशासन एवं पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी पांच दिन पहले तक सैकड़ों की संख्या में दूधिया दूध बेचने बक्सर जाते थे। जिसे थाना प्रभारी ने एहतियात के तौर पर बंद करा दिया था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए पिकअप गाड़ियों को बड़े पैमाने पर पास जारी करना चिंता का विषय बना हुआ है। इनका आना जाना बदस्तूर जारी है और चाहते हुए भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इन वाहनों में बैठकर लोग बक्सर आ-जा रहे हैं जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने अमर उजाला को बताया कि बक्सर में कोरोना वायरस के 20 पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनको क्वारंटाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें