शहर के आवास विकास कालोनी निवासी पूर्व डीजीसी अधिवक्ता भगवान सिंह अपने पोते का बाल काटकर समय पास ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। सरपंचों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोहन की ऑनलाइन बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भरता की बात से प्रेरित होकर करीब 17 वर्षों तक डीजीसी (क्रिमिनल) रहे एडवोकेट भगवान सिंह ने अपने पोते अनय की हेयर कटिंग कर अलग ही संदेश दिया है।
शहर के हरपुर मोहल्ला स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता भगवान सिंह ने कहा कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से वे प्रेरित हुए। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के चलते करीब एक माह से मेरे पोते के सिर के बाल बढ़ गए थे और काफी प्रयास के बावजूद कोई नाई कटिंग के लिए तैयार नहीं हो रहा था। ऐसे में वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री का सरपंचों के नाम संबोधन देख रहे थे तो उसी दौरान उन्होंने कोरोना संकट से मिले सबक और सभी को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया। उनके संबोधन से हेयर कटिंग की प्रेरणा मिली। इसके पूर्व उन्होंने कभी हेयर कटिंग नहीं की थी लेकिन पोते की हेयरकर्टिंग की। कहा कि कि इंसान अगर निश्चय कर ले तो असंभव कुछ भी नहीं है।