फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परियोजना निदेशक ने की जांच, मिली वित्तीय अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। विकास खंड पंदह अन्तर्गत ग्राम पंचायत चड़वा बरवा के विकास कार्यों की जांच मंगलवार को पीडी उमेश मणि त्रिपाठी ने दूसरी करने पहुंचे। इस दौरान परियोजना निदेशक ने शिकायत के क्रम में प्रत्येक विकास कार्यों की बिंदुवार जांच की। ग्राम प्रधान द्वारा कई कार्यों से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसके पूर्व पिछले वर्ष जून में भी समाज कल्याण अधिकारी की ओर से की गई जांच में गबन पाए जाने पर महिला ग्राम प्रधान रीना सिंह का खाता सीज कर दिया गया था। चड़वा बरवा गांव निवासी राजीव रंजन सिंह ने कुछ माह पूर्व डीएम बलिया को शिकायती पत्र दे कर ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगा कर जांच की मांग की थी।
डीएम के आदेश पर मंगलवार को परियोजना अधिकारी बलिया उमेश मणि त्रिपाठी जांच करे लिए गांव में पहुंचे गांव में पहुंचने के बाद पंचायत के विभिन्न स्थानों पर लगे तीनों आरओ प्लांट की मौके पर पहुंच कर जांच की। पाया गया कि किसी भी प्लांट में मोटर नहीं है। मोटर केयर एवं फाइवर शीट भी नहीं लगे हैं। इसी प्रकार गांव के चन्द्रशेखर सिंह के दरवाजे से रामनाथ दुसाध का दरवाजा होते हुए नाली का निर्माण जांच अधिकारी को मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर बीडीओ शकील अहमद, एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा, सचिव निक्की राय, उज्ज्वल सिंह, चंचल सिंह, अमरेश प्रताप सिंह, संजीव सिंह, अवधेश सिंह, किशन सिंह, शिवनाथ सिंह मौजूद रहे।
पकड़ी में कराए गए कार्यों की जांच करेगी कमेटी

पंदह। ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच समाज कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय कमेटी करेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित उक्त कमेटी की सूचना शिकायतकर्ता जिला पंचायत राज अधिकारी श्रावण कुमार ने दी। पकड़ी निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी शपथ पत्र के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। जिस क्रम में जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र में उल्लिखित कार्यों की बिंदुवार जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें