फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक सितंबर से नए कनेक्शन लेने पर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली निगम ने शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज कर दिया है। पहले चारण में सरकारी कार्यालयों में लगाने के बाद अब उपभोक्ताओं के यहां लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि पहले चरण के लक्ष्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अब विभाग एक सिंतबर से शहर क्षेत्र में नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम चोरी रोकने व उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहा है। जिले में 1.50 लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में शहर के 45 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगेगा। इसी बीच अब पहली सितंबर से शहर के अंदर नए कनेक्शन लेने वालों के यहां भी स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे।
आरडीएसएस (रीवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम ) के तहत उपभोक्ताओं के घरों से पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि शहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। शहर के अंदर नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से निर्देश आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें