फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में बृहस्पतिवार की रात आई बरात के जनवासे में डीजे पर गाना की फरमाइश को लेकर मनबढ़ों ने बारातियों से मारपीट और पत्थरबाजी की। जिसमें दूल्हे के चाचा समेत चार लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनबढ़ भाग निकले। लेकिन पुलिस के जाते ही मारपीट करने वाले मनबढ़ फिर कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचकर तांडव मचाया और दरवाजे पर लगे टेंट में आग लगा दी। सूचना पर दोबारा मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात गड़वार थाना क्षेत्र के जिगनी जिगनहरा निवासी कौशल कुमार पुत्र राधा किशुन की बरात बहादुरपुर कारी निवासी राजेश कुमार के घर आई थी। बारात के जनवासे में डीजे पर गाना की फरमाइश को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ लड़कों से बरातियों से कहासुनी हुई और देखते देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मामला शांत कराया तो किसी तरह विवाह का रस्म पूरी हुई। उधर पुलिस के जाते ही उपद्रवी लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे और फिर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें दूल्हे का चाचा प्रदीप (48), सुनील (42), चचेरा भाई ब्रजेश (19) और भांजा मनोज (17) निवासी खरबपुरा थाना रसड़ा घायल हो गया। उधर, उपद्रवियों ने दरवाजे पर लगे टेंट में आग लगा दिया। भोर में पुन: मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल से दो लोंगो को हिरासत में लेकर थाने लाई। इस बाबत चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें