फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से लोगों के आने का सिलसिला अभी जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गैर प्रांतों और जनपदों से ट्रेनोें और बसों से लोगों के आने का सिलसिला 15 दिनों तक जारी रहेगा। बाहर से आने वालों की जांच, सूची बनाने और उन्हें घरों तक भेजने के लिए पहले बनाई गई व्यवस्था में संशोधन किया गया है। नए सिरे से रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर अधिकारियों और उनकी टीम लगाई गी है। अब संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन को बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सदर और बस स्टेशन के लिए एसडीएम बेल्थरा रोड को प्रभारी बनाया है। दोनों अधिकारी प्रतिदिन की सूची इकट्ठा कर संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व कंट्रोल रूम के प्रभारी सुरेश पाल को उपलब्ध कराएंगे ताकि राहत की वेबसाइट पर फीडिंग हो सके। डीएम श्रीहरिप्रताप शाही ने बताया कि बसों के माध्यम से बस स्टेशन एवं ट्रेन के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को नाश्ता, खानपान एवं पेयजल की व्यवस्था एसडीएम सदर के स्तर से सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए हर टीम के साथ एक राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की टीम नामित कर ली जाए। नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा को निर्देश दिया है कि रेलवे व बस स्टेशन पर सफाई व पेयजल की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
एसडीएम बेल्थरारोड को बस स्टेशन की जिम्मेदारी
बलिया। रोडवेज बस स्टेशन की जिम्मेदारी प्रभारी बनाए गए एसडीएम बेल्थरारोड राजेश यादव को सौंपी गई है। उनके सहयोग में डीआईओएस भास्कर मिश्रा रहेंगे। रोडवेज पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक डिप्टी कमिश्नर जीएसटी धवल प्रकाश, अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत रमेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रेवती अवधेश राय और एसीएमओ डॉ केडी प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक डीडीओ शशिमौली मिश्रा, बीईओ दुबहड़ मोतीचंद चौरसिया, बीईओ सोहांव सुनील कुमार और एसीएमओ डॉ राजनाथ की ड्यूटी लगी है। शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक तहसीलदार रसड़ा राम नारायण वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी रसड़ा बीपी गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय कुमार सिंह और एसीएमओ डॉ विजय यादव को जिम्मेदारी दी गई है। रात्रि 12 से सुबह 6 तक तहसीलदार सिकांदरपुर दूधनाथ राम, उप प्रभागीय वनाधिकारी बलिया अविनाश पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी और सीएससी सीयर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जेपी चौधरी की ड्यूटी लगी है। जिलाधिकारी ने सभी को आने वाले लोगों की जांच के साथ नाम, पता, मोबाइल नंबर की सूची एसडीएम बेल्थरा राजेश यादव को उपलब्ध का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में लगी टीम
बलिया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, सूचीकरण तथा बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजने के लिए एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है। इनके सहयोग में बीएसए शिव नारायण सिंह होंगे। रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसीलदार सदर शिवसागर दूबे, नायब तहसीलदार अजय सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर माल एवं सेवा कर रविंद्र कुमार, बीईओ हनुमानगंज ओमप्रकाश दुबे और सीएचसी नरहीं के चिकित्सक डा आनंद कुमार को लगाया गया है। दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक डिंप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह, असिस्टेन्ट कमिश्नर विवेक कुमार व एसीएमओ डॉ एके तिवारी की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें