बलिया। शराब बनाने और बेचने के आरोप जिला कारागार में निरुद्घ एक कैदी की शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की सुबह कैदी की मौत हो गई।
जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर कस्बा निवासी कमलेश मिश्रा ( 45) पुत्र रामजी मिश्रा शराब बनाने व बेचने के मामले में दो नवंबर 2018 से जिला कारागार में निरुद्ध था। बताया कि इसे मिर्गी का दौरा भी आता था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चलता था। शनिवार की रात अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसकी जानकारी होते ही तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।