फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या केस: चेयरमैन सहित तीनों आरोपियों की अर्जी हाई कोर्ट से खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय के आत्महत्या प्रकरण में हाईकोर्ट इलाहाबाद ने आरोपियों के अरेस्ट स्टे की याचिका खारिज कर दी है। मामले में मनियर नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता, नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी संजय राव और कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश की याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसे बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

इसी मामले के एक आरोपी टैक्स बाबू विनोद सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने स्टे पहले ही दे रखा है। आरोपी ईओ मणि मंजरी के चालक चंदन कुमार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बीते छह जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की ईओ रही मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी के अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मणि मंजरी के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश और चालक चंदन कुमार को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया। चालक चंदन को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। टैक्स लिपिक विनोद सिंह ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। बीते तीन सितंबर को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने विनोद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। उधर, चेयरमैन भीम गुप्ता और कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश के मामले में आठ सितंबर को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई 11 सितंबर तय की। इसके बाद 21 सितंबर, 28 सितंबर, आठ अक्तूबर और 13 अक्तूबर को सुनवाई हुई और कोर्ट ने 15 अक्तूबर अगली सुनवाई की डेट तय की। 15 अक्तूबर को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें