फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रथम आने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में सातवें चंद्रशेखर हाफ मैराथन का शुभारंभ 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे पचखोरा मोड़ से होगा। प्रथम आने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला एथलीट एसोसिएशन के अध्यक्ष इं. अरुण कुमार सिंह एवं सचिव मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि मैराथन उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन बलिया से पंजीकृत है। इसमें देश के किसी भी राज्य के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले खिलाड़ियों को ठहरने व भोजन की निशुल्क व्यवस्था आयोजन समिति की तरफ से की गई है। एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि मैराथन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह 9450779059 एवं कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा 9415103016 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 51000, तृतीय 25000, चतुर्थ 15000, पंचम 8000, षष्ठम 4000 व सप्तम 2000 रुपये व छठवां स्थान से पंद्रह स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों का एक-एक हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें