फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गांवों में बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, 201 पंचायतों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/पंदह। जिले में ग्रामीण शिक्षा को गति देने के उद्देश्य से 201 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 8.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन लाइब्रेरी पर प्रति पंचायत लगभग चार लाख रुपये खर्च होंगे। कंप्यूटर, इंटरनेट, फर्नीचर, पुस्तकें और अध्ययन सामग्री सहित सभी संसाधनों की व्यवस्था यूपी डिस्को करेगा। यह लाइब्रेरी पंचायत भवन से संचालित होगी, जहां छात्रों के लिए चार कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सामान्य ज्ञान से संबंधित सामग्री तक सहज पहुंच बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन

चयनित ब्लॉकों की सूची में दुबहड़ ब्लॉक सबसे आगे है, जहां 25 पंचायतों में लाइब्रेरी स्थापित होगी। नगरा और गड़वार की 21-21, चिलकहर की 18, सोहांव और रेवती की 16-16, मनियर की 15, हनुमानगंज की 12, बांसडीह की 11, बेरूआरबारी और सीयर की 10-10, बैरिया की 8 तथा रसड़ा की 6 पंचायतें शामिल की गई हैं।
पंदह और नवानगर ब्लॉक की 10 पंचायतों को सौगात

डिजिटल लाइब्रेरी की सूची में पंदह की 9 पंचायतें और नवानगर ब्लॉक के लीलकर को शामिल किया गया है। पंदह ब्लॉक की अखैनी, बड़सरी, कल्याण डेहरा, गौरा, पुर, चड़वा बरवा, लखनापार, रतसी मेहमापुर और गढ़मलपुर में लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसके साथ ही मुरली छपरा के शिवपुर दीयर और बेलहरी के हल्दी में भी डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

ऐसे विकसित की जाएगी लाइब्रेरी

चयनित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के एक कमरे को अध्ययन कक्ष के रूप में तैयार किया जाएगा। लाइब्रेरी में डेस्क, बेंच, कंप्यूटर, वाई-फाई, इंटरनेट, पुस्तकें और ऑनलाइन क्लास की सुविधा रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक चरण में 20 हजार की किताबें रखी जाएंगी। लाइब्रेरी में 90 से 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। विभाग ने दो माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी के अंत तक हर हाल में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे गांवों में जहां पठन-पाठन का माहौल विकसित होगा, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। - विनोद कुमार बिंद, बीडीओ, नवानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें