फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुत्ते को टहलाने निकले युवक ने गंगा में लगाई छलांग, रेलिंग से नीचे इशारा करता रहा कुत्ता; दंग रह गए लोग

Wed, 31 Dec 2025 11:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में एक युवक कुत्ते को लेकर टहलने के लिए घर से निकला। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो घरवाले तलाश करते हुए नदी की तरफ पहुंचे। पता चला कि युवक ने नदी में छलांग लगा दी।  
विज्ञापन
धनजी गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बक्सर भरौली गंगा नया पुल से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। जब लोग ढूंढते हुए पहुंचे तो पड़ोसी का कुत्ता कूदने वाली जगह पर रेलिंग से नीचे की तरफ इशारा कर रहा था। पास में युवक का चप्पल भी पड़ा था। लोग समझ गए कि वह इसी जगह से गंगा नदी में कूदा है। मंगलवार की देर शाम तक नदी में युवक की तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
भरौली गांव निवासी धनजी गुप्ता (24) सोमवार की शाम को अपने पड़ोसी नंदू वर्मा का पालतू कुत्ता घूमाने के लिए घर से निकला। वह कुत्ते को लेकर बक्सर भरौली गंगा नदी नया पुल पर पहुंच गया। पुल के फुटपाथ कर अपना चप्पल निकालकर कुत्ते को छोड़कर गंगा नदी में कूद गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां धनजी का चप्पल मिला। वहीं कुत्ता रेलिंग के नीचे की तरफ इशारा करता रहा। यह देखकर कुत्ते की समझदारी पर लोग दंग रह गए। 

इसे भी पढ़ें; New Year 2026: काशी में महाकुंभ जैसी व्यवस्था, मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन, 500 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि धनजी गुप्ता के पिता का निधन पहले हो गया था। वहीं मां का निधन तीन महीने पहले हुआ था। इसके बाद धनजी तनाव में रहने लगा। वह अविवाहित था। धनजी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण नहीं पता चल सका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें