फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की जनता आज चुनेगी मुखिया

Fri, 27 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायत के पहले चरण के चुनाव के तहत आज यानी शनिवार को चिलकहर, रसड़ा, नगरा और सीयर ब्लॉक में वोट डाले जाएंगे। गांव की जनता आज अपने मुखिया का चुनाव करेगी।
विज्ञापन



मतदान को लेकर प्रशासनिक अमला शुक्रवार देरशाम तक तैयारियों में व्यस्त रहा। थोड़ी बहुत कमियों को दूर किया गया। देर शाम पोलिंग पार्टियां भी बैलेट बॉक्स, मतदाता सूची समेत अन्य जरूरी सामान के साथ बूथों के लिए रवाना हो गईं।


प्रथम चरण के चुनाव में 332 प्रधान पद के लिए 1961 और 4,194 सदस्य पद के लिए चार हजार 440 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला शनिवार को 6 लाख 31 हजार 427 मतदाता करेंगे। इसमें 3 लाख 40 हजार सात सौ चार पुरुष और 2 लाख 90 हजार सात सौ तेइस महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 464 मतदान केंद्र और 1065 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल 39, अतिसंवेदनशील बूथ 215, संवेदनशील बूथ 143 और सामान्य बूथों की संख्या 67 है। पहले चरण के लिए कुल 14 जोनल मजिस्ट्रेट और 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।


मतदान के लिए 1065 पोलिंग पार्टियां बनाई गयी हैं। वहीं मतदान केंद्रों पर चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए जिले के साथ ही गैर जनपद से भी पुलिस बल मंगाया गया है। कहीं से कोई गड़बड़ी न हो सके इसके लिए पीएसी के साथ ही केंद्रीय बल की भी तैनाती मतदान केंद्रों पर की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें