फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजपा(चं) के जिलाध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर विधानसभा के चुनावी समर में छिड़ी जुबानी जंग अब प्यादों को जोड़ने और तोड़ने तक पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के रणनीतिकारों ने सपा उम्मीदवार के बड़े भाई वशिष्ठ राय को अपने पाले में कर विपक्षी को बड़ी चोट देने की कोशिश की। बुधवार को सपा उम्मीदवार नारद राय के समर्थकों ने सजपा (चंद्रशेखर) जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह को अपने पाले में करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी का समर्थन मिलने की घोषणा करते हुए डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया।
विज्ञापन

देर शाम सजपा (चंद्रशेखर) के प्रदेश अनिल सिंह ने जिलाध्यक्ष द्वारा सपा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात का खंडन करते हुए कहा कि यह अनुशासनहीनता है और जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के विधान सभा के अलावा अन्य चार प्रांतों में हो रहे चुनाव में भाग नहीं ले रही है। पार्टी से संबंधित एक वाद अदालत में लंबित है, इस वजह से आयोग ने पार्टी को चुनाव में जाने से मना कर रखा है। ऐसे में पार्टी ना किसी दल विशेष का समर्थन कर रही है और ना ही किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें