फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 200 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Tue, 29 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन कुल 200 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस तरह से जिला पंचायत सदस्य की 59 सीटों के लिए 380 उम्मीदवार सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार आरक्षण से अलग हटकर महिलाओं ने भी अधिकाधिक संख्या में नामांकन में भागीदारी दिखाई। सुबह 10 बजे से ही कलेक्ट्रेट स्थित डीडीसी कार्यालय परिसर में नामांकन  कार्य शुरू हो गया। नामांकन स्थल पर शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

सुबह से चार ब्लाकों नगरा, रसड़ा, सीयर, चिलकहर के उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। एक उम्मीदवार के साथ दर्जनभर समर्थक नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पर अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए मुख्य गेट तक गए लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक के साथ ही अंदर जाने दिया।

दूसरे दिन महिलाओं की संख्या अधिक रही। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अंतिम समय तक अलग-अलग क्षेत्रों के उम्मीदवार जमे रहे। इस दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी हीरालाल हीरा, जेपी सिंह, अर्चना, अनिल सिंह, संजय यादव सहित सैकड़ों लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें