त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य का नामांकन
सोमवार को आठ बजे शुरू हो गया। सुबह से शाम तक कुल 180 उम्मीदवारों ने
पर्चा भरा। पर्चा दाखिला के दौरान प्रत्याशी अपना पूरा दम-खम दिखाने में
जुटे हुए थे। पूरा जिला मुख्यालय लग्जरी वाहनों से अटा पड़ा था। शांति
व्यवस्था के लिए पुलिस की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार का
भगदड़ न हो सकें।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण का नामांकन
सुबह से शुरू हो गया। शुरूआत में नामांकन करने वालों की गति थोड़ी धीमी
रही। लेकिन 11 बजे के बाद नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई। धीरे-धीरे भीड़
इस कदर बढ़ी की डीडीसी कोर्ट परिसर में पैर रखने तक भी जगह नहीं रही।
शुरूआत में बेल्थरारोड क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 के मनोज यादव ने अपना
नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद चिलकहर ब्लाक की मंजू ङ्क्षसह यादव,
हरिशंकर राजभर, नगरा ब्लाक के भाजपा प्रत्याशी रेनू सिंह, चिलकहर ब्लाक की
निर्जला देवी, राणा प्रताप सिंह गुड्डू, चंपा देवी, शिवकुमारी, सीयर के
त्रिभुवन यादव टीएन, नगरा ब्लाक की सपा प्रत्याशी रूपा यादव, आफरीन, सहित
कुल 180 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें रसड़ा
ब्लाक के वार्ड नंबर 35 से 13, 36 से पांच, 37 से पांच तथा 38 नंबर वार्ड
से आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस तरह
रसड़ा के कुल 31 उम्मीदवारों ने जबकि चिलकहर के वार्ड 39 से आठ, 40 से 11,
41 से 17, 42 से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल 45
उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार सीयर के 25 नंबर वार्ड
से 11, 26 से दस, 27 से 23, 28 से नौ, 29 से चार यानि कुल 57 उम्मीदवारों
ने अपना नामांकन किया। जबकि नगरा के वार्ड नंबर 30 से दस, 31 से 13, 32 से
दस, 33 से आठ, तथा 34 से छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस
तरह नगरा से कुल 47 लोगों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।