फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 लाख के धोखाधड़ी में और कई लोगों के नाम आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
49 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभी कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। छह नामजद के अलावा चार और आरोपियों के नाम पुलिस की जांच में सामने आए हैं।इसमें बैंक, रजिस्ट्री कार्यालय, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सेंटर सहित अन्य की भूमिका भी संदिग्ध के घेरे में है। कारण कि बिना इनकी मिलीभगत के 49 लाख रुपये की ठगी कैसे हो सकती है। जमीन दूसरे की, उसके नाम पर डमी व्यक्ति का आधार कार्ड व अन्य कागजात बनवाने, बैंक में खाता खोलने, पैसे जमा कराने व निकालने तक गहरी साजिश हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि इसमें बैंककर्मी भी रडार पर हैं। बांसडीह रोड के परिखरा निवासी दिवेश सिंह ने 14 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने 49 लाख रुपये केनरा बैंक के खाते में जमा कराए थे। आरोपियों ने रामनारायन सिंह निवासी टकरसन की जमीन का फर्जी तरीके से सौदा किया था। जिसके बाद पुलिस ने सुनील सिंह निवासी तिखमपुर, कमलेश सिंह व हैप्पी सिंह निवासी टकरसन, सच्चिदानंद सिंह व राघव सिंह धरनीपुर व जोगेंद्र यादव तिखमपुर के खिलाफ नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम करते हुए जांच शुरू की। जिसमें और कई लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें