फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधायक ने जन्मदिन पर चार गांवों में सामुदायिक भवनों का किया भूमि पूजन

विज्ञापन
बांसडीह विधानसभा में अपने जन्मदिन वि​भिन्न कार्याे का ​शिलान्यास एवं लोकार्पण करती विधायक केतकी
विज्ञापन
बेरूआरबारी। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने अपने जन्मदिन पर विधानसभा के चार ग्राम सभाएं बड़सरी जागीर, खरौनी, कुशहर तथा शिवपुर में सामुदायिक भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस दौरान केतकी सिंह ने बताया कि जब विधानसभा की माताओं-बहनों एवं जनता के आशीर्वाद से मुझे विधानसभा में जाने का अवसर मिला। उस समय बांसडीह विधानसभा बीमार विधानसभा के रूप में पूर्व के जनप्रतिनिधि द्वारा मुझे दिया गया था। विधानसभा की स्थिति यह थी कि सड़कें गड्ढों में तब्दील थी, बाढ़ क्षेत्र के 50 गांव अपना अस्तित्व खोने के कगार पर थे। बाढ़ क्षेत्र में ठोकरों का निर्माण लगभग एक सौ दस करोड़ की लागत से युद्ध स्तर पर चल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवर्तन आ चुका है। आज सरकारी विद्यालय के बच्चे कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को टक्कर दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 18 घंटे उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

विधायक सिंह ने कहा कि आज विधानसभा के लगभग 97 प्रतिशत गांवों में विधायक निधि एवं पूर्वांचल त्वरित विकास निधि से लगभग 23 करोड़ की लागत से नाली, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराए गए हैं और बहुत सारे कार्य प्रस्ताव में शासन को भेजे गए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह, बसंत सिंह, प्यारेलाल चौहान, अजय सिंह, प्रकाश उपाध्याय, नीरज दुबे आदि रहे। बांसडीह। विधायक केतकी सिंह के जन्म दिवस पर रेवती बस स्टैंड के श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में अपराह्न चार बजे से सुंदरकांड पाठ भाजपा मंडल अध्यक्ष पशुपति नाथ भोला ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें