फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेवा ज्योति कलश यात्रा में गूंजा देश की सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश

विज्ञापन
नगर में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकालकर नगर में भ्रमण करती बांसडीह विधायक केतकी सिंह साथ में जिल
विज्ञापन
बलिया। सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बुधवार को गंगा बहुदेशीय सभागार से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा से पहले सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में सेवा ज्योति कलश लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए।
निर्धारित मार्गों से होते हुए यात्रा शहीद चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से यात्रा में आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने सेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

यात्रा में भाजपा जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधायक केतकी सिंह, उपेंद्र तिवारी, विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, नितेश मिश्रा, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहीद चौक पर यात्रा के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र और समाज सेवा का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें