फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दशहरे से पहले बहाल हुआ सियालदह रूट, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते और उतरते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दशहरा से पहले बिहार के राजेंद्र पुल पर चल रहा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद बलिया से सियालदह और कोलकाता की रेल कनेक्टिविटी बहाल हो गई है। इससे त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते 13105 सियालदह-बलिया और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस प्रभावित थी। 13105 एक से चार अक्तूबर और 13106 एक से पांच अक्तूबर तक निरस्त रही। 13106 एक्सप्रेस बलिया से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के सियालदह पहुंचती है।
वापसी में 13105 सियालदह से बलिया आती है। इसके अलावा 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस भी यात्रियों के लिए प्रमुख विकल्प है। यह बलिया से दोपहर 1:15 बजे चलकर अगले दिन तड़के कोलकाता पहुंचती है।
विज्ञापन

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मऊ-कोलकाता स्पेशल 05096 सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें