श्रमिक कल्याण परिषद के तत्वावधान में ग्राम्य विकास मंच, महिला विकास मंच एवं आशा बहु वेलफेयर एसोसिएशन ओर से शनिवार को एक दिवसीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन टाउन हाल बापू भवन में किया गया। इसमें जिले भर के श्रमिक वर्गों के शोषण का मुद्दा छाया रहा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान मजदूर एकता मंच के प्रभारी राजेश अर्जुन ने कहा कि देश में सरकारी तंत्र श्रमिकों पर अत्याचार और उत्पीड़न कर रहा है। देश के कामगारों और मेहनतकश लोगों को इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र कुमार ने कहा कि मजदूरों की कोई भी लड़ाई महिला मजदूरों को शामिल किए बिना लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सकता।
ग्राम्य विकास मंच के जिला संयोजक हरेंद्र राजभर ने कहा कि ग्राम्य विकास मंच सबको साथ लेकर देश में आमजन मानस के विरु द्ध हो रहे उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम करता है। उन पीड़ितों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि आशाओं से काम लिए जाने के बाद उन्हें एक श्रमिक की भी पगार नहीं दी जाती है।
देश के मेहनतकश मजदूरों का शोषण केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। इस दौरान महिला विकास मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मिला सिंह तथा मंत्री भाग्यमनी साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ परिषद के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने दिलाई।
इस मौके पर सुपरवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, मदन सिंह, डा. अशोक पांडेय, किरन राय, कंचन वर्मा, सुनीता तिवारी, पूनम वर्मा, विद्यावती, टुनटुन ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रमा प्रसाद तथा संचालन सुशील कुमार ने किया।