फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने की प्रेमिका व उसकी मां की हत्या

विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में विगत दिनों हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। दोकटी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को आरोपी नित्यानंद कुशवाहा पुत्र इंद्रासन कुशवाहा निवासी मेहरौना थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से चांदी की अंगूठी, एक आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने मृतक गुड़िया से अवैध संबंध होना बताया। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने ही प्रेमिका और उसकी मां को मौत की घाट उतारा था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को दोकटी थाना के रामनगर गांव स्थित घर में मां-बेटी का शव मिला था। बताया कि बृहस्पतिवार को दोकटी व सर्विलांस/एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी नित्यानंद कुशवाहा निवासी मेहरौना थाीना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चांदी की अंगूठी, आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका गुड़िया से उसका अवैध संबंध था। बताया कि वह गुड़िया से 2006-07 में गुजरात में मिला था।
मृतका गुड़िया के पति की उम्र उससे दुगुनी थी। जिसके चलते दोनों में अवैध संबंध बन गया। मृतका को कोई संतान नहीं थी। उसने अपनी बहन की बेटी को गोद ले लिया था। लेकिन उसके प्रेमी की गलत निगाह उसकी गोद ली हुई बेटी पड़ गई। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद मृतका ने गोद ली हुई बेटी को उसकी मां के यहां पहुंचा दिया था और अपने प्रेेमी को अपने यहां से भगा दिया था। जिसके बाद से दोनों करीब दो साल से अलग-अलग रहने लगे थे। आरोपी ने बताया कि वह 30 नवंबर को प्रेमिका के घर पहुंचा और पुन: एक साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। जब वह एक साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने प्रेमिका के मुंह पर कंबल डालकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बचाने के लिए आई उसकी मां मीरा देवी की हत्या कर दी। आरोपी के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अमित कुमार सिंह थानाध्यक्ष दोकटी, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक संजय सरोज, हेेड कांस्टेबल श्याम सुंदर सिंह यादव, अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय, वेद प्रकाश दुबे, शशि प्रताप सिंह, शिवम चौहान, अनिश सोनकर, श्रवण प्रजापति, धनन्जय कुमार, अश्वनी राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें