फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 2.5 किमी होगी मेडिकल बाईपास कॉरिडोर की लंबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला अस्पताल से माल्देपुर एनएच-31 तक बनने वाला मेडिकल बाईपास कॉरिडोर 2.5 किमी लंबा होगा। टू लेन की सड़क शहर को जाम से राहत दिलाने में काफी सहायक होगी। 35.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के लिए शासन से 1.73 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। टू लेन की सड़क बनने के बाद कार्यदायी संस्था पांच साल तक देखरेख भी करेगी।
विज्ञापन

इस मार्ग में पड़ने वाले नाले पर एक पुलिया बनाने की भी योजना है। इस मार्ग के तैयार होने से शहर को जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। यह बाईपास कॉरिडोर सीधे एनएच-31 में जाकर जुड़ जाएगा। सात मीटर चौड़ी सड़क के लिए पहले से ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें पड़ने वाले बिजली की खंभे व पेड़ों को भी हटाया जाएगा। मार्ग की 14 मीटर सरकारी भूमि पहले सही चिह्नित है। सदर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह माह पहले ही इस बाईपास का प्रस्ताव बनवाया था। सर्वे का काम भी पूरा हो जाएगा। बाईपास मार्ग के बनने के बाद माल्देपुर से शहर की तरफ आने व जाने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज तक वाहन बिना किसी अवरोध के पहुंचेंगे।
जिला महिला अस्पताल मेडिकल कॉरिडोर बाईपास की स्वीकृत मिल गई है। सर्वे का काम पहले ही पूरा हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। - इं. एसके सिंह, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें