फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन भी गई, कटान से भी नहीं बचे

Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ईशन नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के घाघरा किनारे बसे इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) पर नदी ने वर्ष 2010-11 में कहर बरपाना शुरू किया था। घाघरा की कटान से बचाने के लिए गांव के मुहाने पर प्रशासन की ओर से स्पर बनवाने के किसानों की जमीन ली गई। वर्ष 2014 में काम शुरू हुआ। जमीन के बदले किसानों को मुआवजा देने की बात कही गई। अब तक स्थिति यह है कि न स्पर पूरी तरह से बना और ना ही मुआवजा मिला। इससे किसानों की जमीन भी चली गई और कटान से निजात भी नहीं मिला। हालांकि वर्तमान डीएम राकेश कुमार ने कहा है कि जैसे ही धन आ जाता है, संबंधित किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


कटान से राहत तथा विस्थापितों को स्थापित करने के लिए लोगों ने वर्ष 2014 में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद्र शासन से 17 करोड़ एक लाख रुपया स्पर बनवाने के लिए मिला। स्पर बनाने का काम शुरू किया गया लेकिन अधूरा ही बन पाया। अपूर्ण स्पर आज कटान रोकने में अक्षम है। स्पर कहीं-कहीं उखड़ रहा है। स्पर कटान पीड़ित किसानों की जमीन पर ही बनाया गया था। इसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। जबकि स्पर बनने वाली भूमि के मुआवजे के लिए तत्कालीन एसडीएम राधेश्याम पाठक ने आश्वासन दिया था।

इसी बीच बाढ़ और बरसात के नजदीक आते देख प्रशासन स्पर के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए जोर लगा रहा है लेकिन पीड़ित तब तक स्पर पर काम रोकना चाह रहे हैं जब तक कि उनको मुआवजे की राशि उपलब्ध नहीं करा दी जाती। पूछे जाने पर बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता दयाशंकर यादव ने बताया कि अभी तक मुआवजे की धनराशि नहीं आई है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। धन आते ही मुआवजा दे दिया जाएगा। बरसात आने से पहले ही स्पर का काम पूरा हो जाएगा। पीड़ितों को मुआवजा िमलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें