फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेला पहुंची सभासदों की जांच टीम, झूले की 13 लट्ठा ज्यादा मिली जमीन

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में क्राकरी के सामानों की खरीदारी महिलाएं और युवतिया।संवाद
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के समापन में एक दिन बाकी है। चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के निर्देश पर सभासदों की समिति पहली बार मेले में पहुंचकर प्रशासन की तरफ से आवंटित भूमि की नापी कराई। दुकानदारों ने बताया कि दुकानें लगाने के लिए झूला मालिक ने उनसे 25 हजार से लेकर 1.80 लाख तक की धनराशि ली है।
विज्ञापन

ददरी मेला आयोजन को लेकर शुरू से ही प्रशासन व चेयरमैन के बीच रार चलती रही। इसी बीच हाईकोर्ट के फैसले के बाद चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने मेले में अनियमितता की जांच करवाई। सभासदों ने दुकानदारों की बयान भी रिकाॅर्ड किया। इसमें 13 लट्ठा अधिक भूमि पर दुकानें लगी मिलीं। समिति के अध्यक्ष सभासद अमित दुबे ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर सभासदों की समिति मेला क्षेत्र में गई हुई थी।
झूला क्षेत्र की भूमि की नापी की गई। झूला के लिए 80 लट्ठा भूमि आवंटित किया गया था। मौके पर नपी करने पर 93 लट्ठा भूमि मिली। झूला के इर्द-गिर्द लगी दुकानदारों ने बताया कि हम सभी से दुकान लगाने के लिए झूला मालिका ने भूमि देकर धनराशि लिया है। सभासद ने बताया कि बोर्ड की बैठक में तय हुआ था कि दुकानों पर क्रम संख्या व आवंटित भूमि का बोर्ड लगेगा लेकिन किसी दुकान पर बोर्ड का प्रस्ताव का अंकन नहीं मिला। इससे दुकानों को कितनी भूमि आवंटित की गई , इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जांच समिति में शामिल थे ये सभासद
ददरी मेला की अधिग्रहित की गई भूमि एवं उसके पट्टे के आवंटन से संबंधित की गई अनियमितताओं की शिकायतों की निष्पक्ष एवं परदर्शी जांच के लिए चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने सभासद व नपा कर्मियों की सात सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसमें ददरी मेला 2025 हेतु ली गई भूमि का भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए फोटो एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से पैमाइश कराकर तीन कार्यदिवस के अन्दर रिपोर्ट मांगी गई थी। इस समिति के अध्यक्ष सभासद अमित दूबे हैं। सदस्य अखिलेश सिंह, मुकेश यादव, अन्नया यादव, प्रेरक गुप्ता के साथ नगर पालिका के अवर अभियंता शशि प्रकाश, सहायक अभियंता नीरज कुमार व कर अधिकारी मेंहदी हैं।


-
जांच में न पहुंचने पर जेई व एई से मांगा जवाब : ददरी मेले में भूमि आवंटन की जांच समिति में शामिल नगर पालिका परिषद की जेई शशि प्रकाश व एई नीरज कुमार के न पहुंचने पर चेयरमैन ने स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि आप दोनों के द्वारा जानबूझ कर आदेश की अवहेलना की गई है। ऐसे में आप दोनों एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।
-
तकनीकी सहायक को मुक्त करने को कंपनी को भेजा पत्र : नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने नियोजित तकनीकी सहायक राहुल कुमार मिश्रा को मुक्त करने को कंपनी का पत्र लिखा है। तकनीकी सहायक एएफसी कंपनी के निदेशक को लिखे पत्र में कहा कि नगर पालिका परिषद,बलिया में आपकी संस्था के नियोजित कर्मचारी राहुल मिश्रा (तकनीकी सहायक) द्वारा निर्माण अनुभाग में उनकी गतिविधियां कार्यों के प्रति लापरवाही, निराशाजनक एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से नगर पालिका परिषद,बलिया के कार्य से मुक्त करते हुए किसी अन्य कर्मचारी को उक्त स्थान पर नियोजित करें, जिससे कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें