फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के कापी जांचने के मामले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 23 दिसंबर 2021 को नगर के रामपुर स्थित राजकीय आईटीआई के छात्रों की ओर से स्वयं कापी जांचने के वायरल वीडियो के मामले में संयुक्त निदेशक (आईटीआई) आजमगढ़ मंडल एसएन राम ने जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए शासन को भेज दिया है। जानकारों के अनुसार शासन जल्द ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है। जेडी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद विभाग में खलबली मची है। इस मामले में कुछ का निलंबन तो कुछ कर्मचारियों नौकरी पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 23 दिसंबर को नगर स्थित राजकीय आईटीआई में छात्रों द्वारा कापियों के मूल्यांकन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें स्कूल में पढ़ने वाले फीटर ट्रेड के द्वितीय वर्ष दो के छात्र अपनी और अन्य दूसरे प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में हुई परीक्षा की कापियों का मूल्याकंन करते दिख रहे थे। वायरल वीडियो में विद्यालय में लंबे समय से कार्यरत एक अनुदेशक और करीब 25 वर्षों से राजकीय आईआईटी में तैनात फोरमैन पन्ना लाल गुप्ता की देखरेख में रात में कापी जांची जा रही थी। तब विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इंकार किया था। वायरल वीडियो में फोरमैन पन्ना लाल गुप्ता कहते दिख रहे थे कि वो बच्चों से सहयोगी स्टाफ का कार्य ले रहे हैं। स्कूल नियमावली के मुताबिक शाम पांच बजे के बाद सभी प्रकार की गतिविधियों पर पाबंदी रहती है। ऐसे में देर शाम निजी आईटीआई के बच्चों की कापी का मूल्यांकन करना और उसके लिए भी पढ़ने वाले छात्रों की मदद लेने से विभाग की कार्यशैली पर काफी सवाल भी उठे थे। को संदेहास्पद बना दिया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद जेडी आजमगढ़ ने जांच कमेटी बना दी, जिसने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को सौंप दी है, जिसे जेडी ने शासन को अग्रसारित कर दिया है।
----
नकल माफिया निकाल रहे नित नई तरकीब
एक तरफ सरकार परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के लिये तरह तरह की कोशिशें लगातार कर रही है, तो वही अयोग्य छात्रों को अधिक नंबर दिलाने के लिये शिक्षा माफियाओं का रैकेट भी रोज नये नये तरीके नकल कराने का ढूंढ ले रहे है। परीक्षा देने के बाद छात्रों से लेकर जमा की गई कॉपियां जहां रखी गयी थी, उस कक्ष में क्या होता है, वायरल वीडियो ने उस स्याह परत को खोल कर रख दिया था। पन्ना लाल नामक एक कर्मचारी रात लगभग साढ़े सात बजे 5 छात्रों के साथ गोपनीय कक्ष में कॉपियों का मूल्यांकन करता दिख रहा था।
विज्ञापन

----
वायरल वीडियो में छात्रों द्वारा कापी जांचने के मामले की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। उसे अग्रिम कारवाई के लिए शासन को अग्रसारित कर दिया गया है। शासन स्तर से मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र ही कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएन राम, संयुक्त निदेशक आईटीआई, आजमगढ़।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें