फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज धूप व लू ने बिगाड़ी सेहत, 24 घंटे में 40 बेड पर भर्ती हुए 116 मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में भीषण गर्मी ने अप्रैल में ही जून जैसी स्थिति पैदा कर दी है। 24 घंटे में इमरजेंसी मेडिकल वार्ड के 40 बेड पर 116 मरीज भर्ती किए गए। इसमें 60 फीसदी मरीज डायरिया लक्षण वाले रहे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उल्टी, डिहाइड्रेशन, बुखार और सांस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इमरजेंसी में 24 घंटे में करीब 157 मरीज से ज्यादा इलाज कराने पहुंचे, जिसमे 116 मरीज की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। शाम होते होते इमरजेंसी के अलावा मेडिकल वार्ड फुल हो जा रहा है। तेज धूप होने से ओपीडी में कम मरीज आ रहे हैं।
लू के चलते अस्पतालों में मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और सनबर्न की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। कुछ लोग ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इस तरह के मरीजों में सिर में तेज दर्द, चक्कर आना, उल्टियां आदि लक्षण दिखाई देते है। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी व लू से बचाव को पानी का करे प्रयोग
वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार ने कहा कि गर्मी व लू से निपटने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन करते रहे, धूप में बाहर न निकलें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। कहा कि लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, ठंडे गीले कपड़े से शरीर को बार बार पोछे या ठंडे पानी से लू लगे व्यक्ति को नहलाएं। अगर इसके बाद भी अगर व्यक्ति की सेहत में सुधार न दिखें तो बिना समय गंवाए अपने नजदीकी अस्पताल पहुंचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें