सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने की कसम सात साल में ही टूट गई। पति को जब अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो थाने पर पंचायत हुई। पत्नी प्रेमी संग जिद पर अड़ी तो पति ने पुलिस, पंचों के समक्ष पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।
मामला हल्दी थाना अंतर्गत बगाइचा टोला हल्दी गांव का है, जहां एक पति ने अपने पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी के साथ कराई। हल्दी के बगाइचा टोला निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र तुरहा की शादी 2017 में राजेंद्र नगर बलिया निवासिनी पूजा से हुई थी। शादी के करीब सात साल बाद पूजा पति संग मन नहीं लगने की बात कहते हुए सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी अपने प्रेमी अंकित गुप्ता के साथ 9 जनवरी को चली गई। इसकी लिखित सूचना पति जितेंद्र ने 10 जनवरी को हल्दी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्यवाही शुरू की दो शनिवार के दिन पूजा अपने प्रेमी अंकित के साथ हल्दी थाने पहुंची। यहां हुई पंचायत में पूजा अपने प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। जिसके बाद पति जितेंद्र ने परिजनों व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में पूजा की शादी उसके प्रेमी अंकित से करा दिया।