फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड हुए सम्मानित

Sun, 06 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ के दिशा निर्देश के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान होमगार्ड के सदस्यों ने रूट मार्च निकालकर नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त होमगार्ड को अंगवस्त्रम एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। जिला कमांडेंट गुरुचरण रावत ने ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने होमगार्ड के रूट मार्च का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 जो परेड ग्राउंड से निकलकर पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 1962 में चीन के साथ लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान देश में सेना के जवानों की कमी को देखते हुए तत्कालीन गृहमंत्री मोरारजी देसाई ने होमगार्ड संगठन की स्थापना की थी।
विज्ञापन



 जिससे सेना की कमी को दूर किया जाए।  होमगार्ड के जवानों ने चुनाव के दौरान पुलिस का जो सहयोग किया है। वह काफी सराहनीय रहा है।विशिष्ट अतिथि एसपी अनीस अहमद अंसारी ने भी होमगार्ड जवानों के कार्य की सराहना की।

इस मौके पर 2014-15 में सेवानिवृत्त कई अवैतनिक अधिकारी/ होमगार्ड को माला पहनाकर अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित किया गया। इस आयोजन में इनके कार्यो की सराहना की गई।  कहा गया कि विभिन्न्ा असामान्य परिस्थितियों में  म ें इनका योगदान महत्वपूर्ण होता है।

  इस अवसर पर जिला कमांडेंट सहायक विश्राम सिंह यादव, सर्वजीत यादव, अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र नाथ यादव, मनोज कुमार राय, अरुणज कुमार शुक्ला, जगदंबा सिंह, नागेंद्र कुमार सैनी, सीताराम, रामेश्वर प्रसाद, विनय कुमार  सहित अन्य सैकड़ों होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


  इसमें शहर के महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित रहे और इनका उत्साह वर्धन और सम्मान करते हुए इनके साहस की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें