फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाईवे पर 5 किमी तक चार घंटे से ज्यादा समय तक जाम

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़ के चलते उजियार गांव के सामने लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
नरहीं। कोहरे और ठंड के बीच मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा। रात में तीन बजे से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। वाहनों की भारी संख्या के कारण उजियार से लेकर कोटवा नारायणपुर तक एनएच-31 पर जाम लगता रहा। लगभग चार से पांच घंटे तक 5 किमी तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए बिहार के बेतिया, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सीवान जिले से एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं का बस, जीप, बोलेरो, स्काॅर्पियो, पिकअप, ट्राॅली में सवार होकर पहुंचना शुरू हो गया था। बहुत से श्रद्धालुओं ने स्टीमर से बक्सर रामरेखा घाट जाकर गंगा में डुबकी लगाई। उजियार घाट पर मौजूद रामजी पांडेय ने बताया कि एक लाख से अधिक लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। एनएच-31 के दोनों तरफ वाहनों को खड़ा करने से सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। बक्सर शहर में भी भीषण जाम लगने के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उजियार घाट के अलावा कोटवा नारायणपुर गंगा तट, भरौली, गोविन्दपुर में भी गंगा नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
मौनी अमावस्या पर नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज धन्नजय सिंह कर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था संभालते रहे। एनएच 31 से लेकर गंगा घाट पर शांति व्यवस्था बनाए रखी। वाहनों एवं श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी कि पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उजियार तिराहे पर मैं मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के भीड़ के कारण जाम लगा था। हालांकि जाम खोलवाने के लिए पुलिसकर्मी लगे रहे। सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें