फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र एक गांव स्थित खेत में रविवार को काम कर रही एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि रात में खेत में सिंचाई के बाद सुबह पानी वाला पाइप समेट रही थी। इसी दौरान गांव का एक मनबढ़ किस्म का युवक पहुंचा। उसने अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया। शोर के बाद उसके परिवार वाले पहुंच गए। आरोपी युवक मौके से भाग गया। पीड़िता के साथ युवक इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है।
पीड़िता ने घर आकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। वह अतिशीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें