फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहर में मिली प्रतिमाओं पर सुपापाली मठ के महंत ने किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल की नहर से बृहस्पतिवार को बरामद हनुमान जी और लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के मामले में नया मोड़ आ गया है। नगरा थाना क्षेत्र स्थित सुपापाली मठ के महंत कमल नयन दास ने दावा किया है कि दोनों प्रतिमाएं मठ से चोरी हुई थीं। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


सुपापाली मठ के महंत कमल नयन दास शुक्रवार को उभांव थाने पहुंचे और मालखाने में रखी प्रतिमाओं को देखा। उन्होंने दावा किया कि दोनों प्रतिमाएं जनवरी में मठ से चोरी हुईं प्रतिमाओं से मेल खाती हैं।
महंत के अनुसार, सुपापाली मठ से कुल पांच प्रतिमाएं चोरी हुई थीं। इनमें से अब हनुमान जी और लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं मिलने का दावा किया जा रहा है, जबकि राधा-कृष्ण तथा भगवान हनुमान की एक बड़ी प्रतिमा समेत तीन प्रतिमाओं का अब भी कोई सुराग नहीं है। फिलहाल पुलिस ने दोनों प्रतिमाओं को कब्जे में रखा है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि महंत के दावे का सत्यापन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें