फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 19वीं किस्त मिलने पर किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/हल्दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त सोमवार को किसानों के खाते में पहुंच गई। दो हजार रुपये पहुंचने का मेसेज खाते में आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में 4.55 लाख किसानों के खाते में 91 कराेड़ की धनराशि पहुंची है। 18वीं किस्त में जिले के 3.26 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला था। इस बार 1.29 लाख अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन

इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव समेत 17 ब्लाॅकों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पीएम के वर्चुअल संदेश को किसानों ने सुना। योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में रबी के सीजन में ही हुई थी। उस समय जिले में 4.50 लाख किसानों को 2-2 हजार रुपये प्रति किसान खाते में आया था। जांच में पंजीकृत 1.24 लाख किसान योजना से बाहर हो गए थे। हर साल किसानों को 6000 रुपये मिलते हैं। किसान सम्मान निधि पर कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। साथ ही 17 ब्लाकों पर पीएम के कार्यक्रम का प्रसारण किसानों के बीच किया गया। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया। सोहांव विज्ञान केंद्र पर भाजपा नेता हर्ष सिंह व उपनिदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने 10 किसानों को उड़द व मूंग बीज का कीट प्रदान किया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री करा लें।
हल्दी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड बेलहरी के ब्लाॅक मुख्यालय सोनवानी स्थित ड्वाकरा हाॅल में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट किसानों के बीच किया गया। प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर से किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त जारी की गई। किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाणपत्र किसानों को भाजपा के बेलहरी मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने प्रदान किया। एडीओ कृषि बाबूराम यादव, आदित्य नारायण, कृष्णा सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें