फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदला, निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे चाचा ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Tue, 19 Nov 2024 07:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में शादी की घर में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटना में एक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन लोग एक साथ बाइक पर सवार होकर रेवती- बैरिया मार्ग पर निकले ही थे कि तेज रफ्तार ट्राली की जद में आ गए। जिसमें चाचा श्रीकृष्ण की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक के घर पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया में बाइक से शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे चाचा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती भेजा, जहां चिकित्सकों ने श्रीकृष्ण गोड़ को मृत घोषित कर दिया। सोनू पाण्डेय की स्थिति चिंता जनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सुंदरम शर्मा का इलाज रेवती में चल रहा था।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण गोड़ (50) अपने भाई काशीनाथ गोड़ की पुत्री की शादी का कार्ड बांटने के लिए करमानपुर गांव निवासी सोनू पाण्डेय (20) व सुंदरम शर्मा (19) के साथ मंगलवार को बाइक से निकले थे। अभी तीनों लोग रेवती-बैरिया मार्ग पर गंगा पाण्डेय के टोला व मुनि छपरा के बीच ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आ गए। श्रीकृष्ण गोड़ सहित तीनों लोग खून से लतपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाकर तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती भेजा। चिकित्सकों ने श्रीकृष्ण गोड़ को मृत घोषित कर दिया। सोनू पाण्डेय की स्थिति चिंता जनक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सुंदरम शर्मा का इलाज रेवती में चल रहा था। गौरतलब है कि 26 नवम्बर को मृतक श्रीकृष्ण गोड़ के घर उनकी भतीजी की बरात आने वाली थी। उसी के लिए कार्ड बांटने जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें