फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डॉ. आंबेडकर के सपने को साकार कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डाॅ.भीमराव आंबेडकर भारतीय समाज के एक महान नेता, सामाजिक सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही साकार हो रहा है। यह बातें प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आंबेडकर संस्थान में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता की स्थापना के लिए संघर्ष किया। आज भाजपा सरकार में ही बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े स्थलों को विकसित कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। आज उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस दौरान जिला मंत्री संतोष सिंह, राजेश गुप्ता, हर्ष सिंह, शिवजी सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें